धोखाधड़ी वाले मेल मिलने पर पुलिस को सूचित करें: रिजर्व बैंक

Reserve Bank advised consumer to complaint in police on illegal mail
मुंबई। धोखाधड़ी के बढ़ते मामलों के बीच भारतीय रिजर्व बैंक ने कहा है कि अगर किसी को विदेश से पैसे की कोई फर्जी पेशकश मिलती है तो वह तत्काल पुलिस या साइबर अपराध अधिकारियों के यहां शिकायत दर्ज कराए। केंद्रीय बैंक ने अनेक लोगों के इस तरह की पेशकशों के झांसे में आने की घटनाओं के मद्देनजर यह सलाह दी है।

शीर्ष बैंक ने बयान में कहा उसने उन नोडल एजेंसियों की सूची भी अपनी वेबसाइट पर जारी की है जहां आम लोग अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं। बैंक ने कहा कि उसने इससे पहले भी कई बार आमलोगों को किसी विदेशी कंपनी, व्यक्ति अथवा प्रवासी भारतीय के नाम पर विदेश से धन देने की पेशकश के झांसे में न आने के लिए सावधन किया है।

गौरतलब है कि हाल ही में ऐसे कई सामने आए हैं जिसमें लोगों को लॉटरी की स्‍कीमों के तहत लाखों रुपए ऑफर किए जाते हैं। जिसमें उन्‍हें कुछ पैसे देने की पेशकश की जाती है। इस तरह गलत तरीके से लोगों से पैसे ठगे जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+