माया की मूर्तियों को पहनाया जायेगा सफेद कपड़ा

आपको जानकर हैरत होगी कि मायावती की मूर्तियों को सफेद कपड़े से और हाथी की मूर्तियों को पीले रंग की पन्नी से ढ़के जाने का फरमान सुनाया गया है। फिलहाल यह मैराथन जैसा काम पूरा कैसे होगा इस पर प्रश्नचिह्न लगा हुआ है।
यह काम रविवार को लखनऊ से लेकर नोएडा तक शुरू भी हुआ था, लेकिन संसाधनों की कमी और ढकने वाली एजेंसी को लेकर संशय की वजह से काम को रोक दिया गया। गौरतलब है कि अकेले लखनऊ में 156 हाथियों की मूर्ति हैं, जबकि लखनऊ में मायावती की पांच मूर्तियां हैं। नोएडा में 52 हाथियों की और मायावती की दो मूर्तियां हैं। ऐसे में एक दिन के भीतर मूर्तियों को ढंकना कोई आसान काम नहीं है। देखते है इस समस्या से निपटने के लिए क्या रास्ता निकाला जाता है?












Click it and Unblock the Notifications