नशे में गाड़ी चला रहे रईसजादे ने ली जान

पुलिस ने कार चला रहे युवक हर्षमित के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मारवाह को रविवार को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे जमानत मिल गई. हादसे को देखते हुए पुलिस का मानना है कि कार की रफ्तार सौ से अधिक रही होगी। पुलिस के अनुसार, पहाड़गंज निवासी ललित कुमार (35) किराये पर ऑटो चलाता था। देर रात करीब ढाई बजे वह ऑटो लेकर वसंत विहार की ओर आ रहा था। जैसे ही वह नेल्सन मंडेला मार्ग पर पहुंचा। पीछे से आ रही तेज रफ्तार मर्सीडीज कार ने ऑटो में टक्कर मार दी।
टक्कर लगते ही ऑटो के परखच्चे उड़ गए। जबकि गंभीर रूप से घायल ललित की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ललित के शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स भेजा। जबकि कार को चला रहे मामूली रूप से घायल हर्षमित मारवाह (24), मनजीत और प्रयागराज को एम्स ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को छुट्टी दे दी गई।
अधिकारियों ने कहा कि मारवाह की मेडिकल जांच की गई जिसमे उसके घटना के समय शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई है.पुलिस ने हर्षमित के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। हर्षमित ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह ग्रीन पार्क निवासी दोनों दोस्तों को लेकर वसंत कुंज स्थित एक मॉल में आया था। यहां पब में तीनों ने शराब पी थी। इसके बाद रात करीब ढाई बजे तीनों घर की तरफ आ रहे थे।
तेज रफ्तार व नशे में अचानक हर्ष ने कार पर से संतुलन खो दिया और पीछे से ऑटो में टक्कर मार दी। तीनों घर की तरफ जा रहें थे। तेज गति होने से वह कार पर नियंत्रण नहीं रख पाया। पुलिस ने कार से बीयर की बोतल भी बरामद की है। डीयू से स्नातक हर्षमित के पिता प्रॉपर्टी डीलर हैं जिनकी ग्रीन पार्क में कोठी है। मारवाह के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने के कारण हत्या, लापरवाही से गाड़ी चलाने और शराब पीकर गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications