चीनी नागरिकों को नहीं पसंद है ड्रैगन का खूंखार रूप

Dragon
बीजिंग। चीन ने अपनी ताकत का इजहार करने के लिए एक नायाब तरीका निकाला है। चीनी सरकार ने इसके लिए ड्रैगन का डाक टिकट जारी किया है। लंबे पैने दातों, नुकीले पंजों और फैले हुए जबड़े वाला यह ड्रैगन बहुत ही खूंखार नजर आ रहा है।

सरकार ने 2012 को 'ईयर ऑफ द ड्रैगन' के नाम से मनाने का फैसला किया है। ऐसे में ड्रैगन की डाक टिकट को आम जनता में जारी किया गया है। सरकार के इस कदम से चीन की आम जनता में काफी रोष है। जनता का कहना है कि ड्रैगन की इतना खूंखार फोटो मन में खौफ पैदा करने वाली है। चीनी जनता का कहना है कि ड्रैगन को जरूरत से ज्‍यादा खतरनाक रूप दिया गया है।

ड्रैगन के इस खूंखार डाक को चाइना पोस्‍ट ने जारी किया है। जिसका कहना है कि चीन की संस्‍कृति और मजबूत छवि को दिखाने के लिए इस तरह की तस्‍वीर पेश करना जरूरी था। ड्रेगन का यह रूप चीन के इतिहास और वर्तमान को प्रस्‍तुत करता है।

वहीं चीन की जनता का कहना है कि ड्रैगन का इस्‍तेमाल देश के बाहर कम बल्कि देश के भीतर अधिक होना है। ऐसे में इसे इतना खूंखार रूप देना जरूरी नहीं था। अगर ड्रैगन के इतिहास पर गौर करें तो इसका डाक टिकट पहली बार 1878 में क्विंग राजवंश में शुरू किया गया था।

चीन में 23 जनवरी 2012 को ‘ईयर ऑफ़ द ड्रैगन’ की शुरुआत की जाएगी। जिसके लिए इस समय तैयारियां जोरों पर हैं। चीन अपनी खूंखार ड्रैगन से इस समय दुनिया में डर पैदा करने की कोशिश में लगा हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+