यूपी चुनाव के लिये कांग्रेस ने लॉंच किया थीम सांग

कांग्रेस के इस चुनावी थीम सांग को प्रसिद्ध गायक सुखविंदर सिंह ने गाया है। गाने के बोल किरण मिश्रा ने लिखा है। इस गीत के उद्घोष के साथ राहुल गांधी को यूपी में बदलाव के नायक के रुप में पेश किया गया है। संगीतकार ए रहमान को आस्कर दिलाने वाली जय हो के इस गीत के सहारे कांग्रेस 22 साल बाद यूपी की सियासत में नई इबारत लिखने का दम दिखाएगी। जय हो के इस नए अवतार में कांग्रेस यूपी के सभी वर्गों को विकास के नाम पर एकजुट होने की अपील करते हुए परोक्ष रुप से प्रदेश की जातीय-सामाजिक राजनीतिक दीवारों को तोड़ने की बात कही गई है।
कांग्रेस के अस थीम सांग में उत्तर प्रदेश को पांच साल में विकास के नए द्वार पर लाकर खड़ा करने की बात का भी जयकार किया गया है। साथ ही इसमें खास बात उत्तर प्रदेश की अस्मिता और पहचान की बात भी जोरशोर से उठाई गई है। थीम सांग के नए संस्करण की पंक्तियां कांग्रेस की रणनीति को बयान कर रही हैं। कांग्रेस के इस चुनावी थीम सांग में राहुल गांधी को ही केन्द्र में बनाया गया है। गौरतलब है कि जय हो के इस गीत के थीम को चुनाव में इस्तेमाल करने के लिए कांग्रेस ने तब म्यूजिक कंपनी को अच्छी खासी रायल्टी देकर अधिकार खरीदा था और इसके लिए गीत जाने-माने हिन्दी हास्य कवि अशोक चक्रधर से लिखवाया था। तब भी सुखविंदर ने ही कांग्रेस के जय हो को अपना सुर दिया था। आम चुनाव 2009 में कांग्रेस के इस जय हो का जवाब देने के लिए भाजपा ने भय हो का दांव खेला मगर उसका यह सियासी जवाब कामयाब नहीं रहा था।












Click it and Unblock the Notifications