अन्ना ईमानदार मगर बेदी और केजरीवाल तो दागी हैं: जयाप्रदा

मालूम हो कि यूपी में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। ऐसे में आरोप और प्रत्यारोपों का दौर भी शुरु हो गया है मगर जयाप्रदा ने किन बातों पर अन्ना के सहयोगियों को आड़े हाथों लिया है उसका अभी कुछ पता नहीं चल सका है। राजनीतिक जानकारों की मानें तो राष्ट्रीय लोकमंच ने यह कदम यूपी चुनाव में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिये किया है।
वहीं दूसरी तरफ सपा के लिए गुजरा हुआ कल बने लोकमंच पार्टी के अध्यक्ष अमर सिंह ने चुनाव से पहले रणक्षेत्र का बिगुल बजा दिया है। सपा से बाहर निकाले गये अमर सिंह पूरी तरह सपा से भिड़ने को तैयार हैं। सपा पार्टी से रामपुर की मौजूदा सांसद जयाप्रदा अब रामपुर से ही सपा प्रत्याशी आजम खान के खिलाफ लोकमंच पार्टी से विधानसभा चुनाव लड़ेंगी। अमर सिंह ने इस बात का ऐलान जनसभा के मंच से कर दिया है।
खुद जयाप्रदा ने कहा के आजम खान ने उन्हें हमेशा अपमानित करने की कोशिश की है। उन्हें उम्मीद है कि जिस तरह से रामपुर वासियों ने उनपर पिछले चुनावों में कृपा दिखायी थी उसी तरह से इस बार भी वो उनका साथ देगी। जयाप्रदा ने सीधे तौर पर आजम खान पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा मुझे सताया है। और अब वक्त आ गया है कि वो अपने अपमान का हिसाब लें जिसमें जनता उनकी मदद करेगी।












Click it and Unblock the Notifications