आरएस प्रमुख के साथ दिग्गी की तस्वीर से कोहराम

यह फोटो साल 1997 में हुए हरिद्वार के विराट हिंदू सम्मेलन की है जिसमें दिग्विजय सिंह बतौर अतिथि पहुंचे थे। उस समय संघ प्रमुख रज्जू भैया थे जिनके साथ दिग्गी की फोटो प्रकाशित हुई है। केवल फोटो ही नहीं साथ में पांचजन्य में एक लेख भी प्रकाशित हुआ है जिसमें कहा गया है कि 1963 में तत्कालीन प्रधानमंत्री पण्डित जवाहरलाल नेहरू ने आरएसएस के निवेदन के बाद संघ को गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होने की इजाजत दी थी।
जिस पर टीम अन्ना के सदस्य संजय सिंह ने हमला बोलते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह कितने बड़े झूठे व्यक्ति हैं इस बात का सीधा सबूत यह तस्वीर है। वहीं दिग्गी राजा ने अपनी सफाई टि्वटर पर दी है कि यह किस्सा बहुत पुराना है। और वो अपने पार्टी नेतृत्व की आज्ञा से इस सम्मेलन में शामिल हुए थे। इसका मतलब गलत निकाला जा रहा है। गौरतलब है कि हाल ही में नानाजी देशमुख के साथ अन्ना हजारे की तस्वीर को लेकर दिग्गी राजा ने बहुत हल्ला मचाया था लेकिन इस बार वो खुद फंस गये।












Click it and Unblock the Notifications