दिल्‍ली में आज से कारों का मेला, संभल कर निकले

Auto expo starts: Brace for jams
दिल्ली (ब्यूरो)। 11वें ऑटो एक्सपो आज से शुरू हो जाएगा। सुबह से नई-नवेली गाड़ियों से पर्दा उठना शुरू हो गया। 11 जनवरी तक चलने वाले इस मेले में 50 नए वाहन लांच होंगे। सभी कंपनियों के हॉल और पवेलियन कल ही सजधज कर तैयार हो गए। आज दिल्ली में घर से निकलने से पहले रुट के बारे में पता कर लें। तमाम रुट बदले हुए हैं। एक्सपो में आम जनता की एंट्री 7 जनवरी से शुरू होगी। इसमें दस विदेशी गाड़ियां लांच होंगी।

इस बार प्रगति मैदाम में लगनेवाले एक्सपो में 50 ग्लोबल ऑटोमोबाइल कंपनियां शिरकत कर रही हैं। यहां लांच होने वाले 50 नए वाहनों में टू-व्हीलर, कार, बसें और ट्रक भी शामिल रहेंगे। एक्सपो का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री प्रफुल्ल पटेल करेंगे।ऑटो एक्सपो-2012 स्टीयरिंग कमेटी के चेयरमैन राजीव कौल के मुताबिक, इस बार एक्सपो का विशेष आकर्षण ग्रीन टेक्नोलॉजी पर आधारित वाहन रहेंगे। एक्सपो की थीम मोबिलिटी फॉर ऑल रहेगी। ऑटो एक्सपो-2012 में सुपर कार और सुपर बाइक्स के साथ-साथ मध्यम वर्गीय उपभोक्ताओं के लिए छोटी कारों पर खासतौर पर फोकस किया जाएगा। पांच और छह जनवरी एक्सपो के बिजनेस आवर घोषित किए गए हैं।

प्रगति मैदान में 11वां ऑटो एक्सपो-2012 बृहस्पतिवार से शुरू हो रहा है। ऑटो एक्सपो में हर दिन हजारों लोग आएंगे। इससे मथुरा रोड, भैरो मार्ग, रिंग रोड, शेरशाह रोड और पुराना किला रोड पर ट्रैफिक जाम रहने की संभावना है। ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों ने लोगों को सलाह दी है कि जो लोग ऑटो एक्सपो में नहीं जाना चाहते हैं वह प्रगति मैदान की तरफ आने से बचें। संयुक्त पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक) सतेंद्र गर्ग ने बताया कि मथुरा रोड, भैरो मार्ग, शेरशाह व पुराना किला रोड पर पार्किंग की अनुमति नहीं होगी। इन जगहों पर वाहन पार्क किए गए तो जब्त कर लिए जाएंगे। वहीं, मथुरा रोड पर यू-टर्न की अनुमति नहीं होगी।

मथुरा रोड से पुराना किला रोड और भगवान दास रोड पर राइट टर्न की अनुमति नहीं होगी। प्री पेड टीएसआर सुविधा मथुरा रोड पर प्रगति मैदान के गेट नंबर नौ और भैरो मार्ग पर गेट नंबर दो से मिलेगी। प्रगति मैदान मेट्रो से जुड़ी हुई राउंड रोबिन डीटीसी शटल बस सेवा चलेगी। प्रगति मैदान पहुंचने और वापस जाने के लिए लोग राउंड रोबिन शटल सेवा का प्रयोग कर सकते हैं। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को सलाह दी है कि ऑटो एक्सपो में किसी संदिग्ध चीज को न छुएं। हालांकि सीसीटीवी कैमरों से हर व्यक्ति पर नजर रहेगी।

पुलिस की सहायता के लिए 100 नंबर या फिर ट्रैफिक पुलिस की हेल्पलाइन नंबर 25844444 पर फोन कर सकते हैं। प्रगति मैदान मेट्रो स्टेशन पर उतरकर ऑटो एक्सपो में जा सकते हैं। लोग डीटीसी से मथुरा रोड और भैरो मार्ग तक आ सकते हैं। दयाल सिंह कालेज के पास सुनहरी पुल, कुशकनाला बारापूला ओर राजघाट पर ऐशपोंड पर वाहनों को पार्क कर यहां से पार्क एंड राइड की सुविधा ले सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+