राहुल और मायावती में हो चुकी है चुनावी डील: नकवी

Rahul and Maya get together for UP Assembly Polls 2012
लखनऊ। बसपा के दागी मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा को पार्टी में शामिल करने को लेकर भाजपा चारों तरफ से घिर चुकी है। पार्टी में शामिल करने के बाद राजनीतिक पार्टियां भाजपा पर हमलावर हो गई हैं। विपक्षी पार्टियों के हमले का जबाब देने के लिये बीजेपी के उपाध्‍यक्ष मुख्‍तार अब्‍बास नकवी ने प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया। नकवी ने कहा कि बीजेपी ने कई घोटाले उजागर किए हैं लेकिन केंद्र के इशारे पर घोटालों के सबूत गायब कर दिए गए।

आगामी विधानसथा चुनाव को लेकर नकवी ने कहा कि कांग्रेस और बीएसपी में चुनावी डील हो चुकी है। कुशवाहा के घर सीबीआई छापा के बारे में नकवी ने कहा कि हमने कभी छापेमारी का विरोध नहीं किया है मगर आखिर क्‍या कारण है कि भाजपा में आने के 24 घंटे के भीतर ही उनके घर छापेमारी कर गई। नकवी ने कहा कि विपक्षी पार्टियों ने कुशवाहा को लेकर जो भी हमला किया है हम उसका जवाब जरुर देंगे।

नकवी ने इस आशंका को लगभग लगभग दूर ही कर दिया कि पार्टी कुशवाहा को बाहर निकाल देगी। मायावती पर घोटालों का अंबार खोलते हुए नकवी ने कहा कि प्रदेश में होने वाले हर घोटाले का तार मायावती से जुड़ा होता है। नकवी ने कहा कि कुशवाहा पार्टी में बने रहेंगे। मालूम हो कि मंगलवार को ही भाजपा ने बसपा के बर्खास्‍त मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा और बादशाह सिंह को पार्टी में शामिल किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+