कुशवाहा को पार्टी में लाकर भाजपा ने दिखायी अपनी जात: कांग्रेस

कांग्रेस विधानमंडल के नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि हो सकता है कि बाबूलाल कुशवाहा को पार्टी में शामिल करने के पीछे पैसों की सांठ-गांठ हुई हो तभी तो अचानक से भाजपा ने दागी मंत्रियों को अपने यहां जगह दे दी। हमें भ्रष्ट कहने वाले पहले खुद अपने गिरेबान में झांके। प्रमोद तिवारी ने साफ कहा कि इस बात की जांच होनी चाहिए कि कहीं एनएचआरएम घोटाले के तार बीजेपी से तो जुड़े नहीं हैं। कुशवाहा को शामिल करने के पीछे भाजपा की यही एक मजबूरी हो सकती है।
आपको बता दें कि बसपा से बाहर का रास्ता दिखाये जाने के बाद बाबूलाल कुशवाहा ने अचानक से भाजपा का हाथ थाम लिया है जिसको लेकर विरोधियों के सुर तो तेज हुए ही हैं वहीं दूसरी ओर भाजपा में भी इस बात को लेकर तना-तनी चल रही है। आडवाणी, जेटली और सुषमा स्वराज को जहां यह बात पच नहीं रही है वहीं दूसरी ओर गडकरी और विनय कटियार ने इस बात को सही ठहराया है।












Click it and Unblock the Notifications