बिना हालमार्क के बाजार में नहीं आएगा सोना

इस समय सीमेंट, मिनरल वाटर और दुग्ध उत्पादों सहित करीब 77 उत्पाद भारतीय मानक ब्यूरो कानून के तहत अनिवार्य हालमार्किंग के जरिए प्रमाणीकृत होते हैं। आभूषणों की स्वैच्छिक हालमार्किंग स्कीम 2001 में शुरू की गयी थी और भारतीय मानक ब्यूरो को सोने के आभूषणों की हालमार्किंग के लिए देश में एकमात्रा एजेंसी के रूप में नामित किया गया।
बंबई सर्राफा एसोसिएशन के मुताबिक भारत का स्वर्ण आयात चौथी तिमाही में 56 प्रतिशत गिरकर 125 टन रह गया, जिससे सालाना आयात में 8.4 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गयी। वर्ष 2011 में भारत ने 878 टन सोने का आयात किया जो 2010 में 958 टन था।












Click it and Unblock the Notifications