भाजपा ने उत्तराखंड की 48 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए

सूत्रों ने बताया कि भाजपा आलाकमान ने उत्तराखंड में सरकार के खिलाफ माहौल से निपटने के लिए एक मंत्री व नौ विधायकों के टिकट काट कर जनता में साफ सुधरी छवि पेश करने की पुरजोर कोशिश की है। केंद्रीय चुनाव समिति ने राज्य के लिए 48 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करते हुए अपने सभी दिग्गजों के साथ काफी नए चेहरों को मौका दिया है। मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी कोटद्वार से, पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक डोईवाला से व प्रदेश अध्यक्ष बिशन सिंह चुफाल डीडीहाट से चुनाव लड़ेंगे।
सत्तर सीटों वाली विधानसभा में 48 सीटों की पहली सूची में एक मंत्री खजान दास व नौ विधायकों के टिकट काट दिए गए हैं। जिन विधायकों के टिकट काटे गए हैं उनमें शैलेंद्र रावत, अनिल नौटियाल, जी एस शाह, कुलदीप, प्रेम अग्रवाल, बीना मेहराना, जोगाराम टमटा, शेर सिंह गढि़या व अरविंद पांडे शामिल हैं।
अगली सूची में 8-9 विधायकों के और टिकट कटने के आसार हैं। घोषित उम्मीदवारों में खंडूड़ी, विधानसभा अध्यक्ष हरबंश कपूर, पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, सरकार के छह मंत्रियों समेत 16 विधायकों को फिर से टिकट दिए गए हैं।
जिन 48 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए गए उनका नाम निम्म हैं............
विस सीट-प्रत्याशी
पुरोला-मालचंद(एससी)
थराली-मगन लाल शाह(एससी)
कर्णप्रयाग-हरीश पुजारी
रुद्रप्रयाग-मातबर सिंह कंडारी
घनसाली-भीमलाल आर्य(एससी)
टिहरी धन सिंह नेगी
धनोल्टी-महावीर रांगड़
सहसपुर-सहदेव पुंडीर
राजपुर रोड-रविंद्र कटारिया(एससी)
देहरादून कैंट-हरबंस कपूर
डोईवाला-डा.रमेश पोखरियाल निशंक
रायपुर-त्रिवेंद्र सिंह रावत
मसूरी-गणेश जोशी
हरिद्वार-मदन कौशिक
बीएचईएल रानीपुर-आदेश चौहान
ज्वालापुर-चंद्रशेखर भट्टेवाला(एससी)
झबरेड़ा-देशराज कर्णवाल(एससी)
हरिद्वार देहात-यतीश्वरानंद
रुड़की-सुरेश चंद जैन
खानपुर-रविंद्र पनियाला
मंगलौर-कलीम अंसारी
लक्सर-संजय गुप्ता
कोटद्वार-भुवन चंद्र खंडूड़ी
लैंसडौन-दिलीप सिंह रावत
यमकेश्वर-विजय बड़थ्वाल
धारचूला-खुशाल सिंह पिपलिया
डीडीहाट-बिशन सिंह चुफाल
पिथौरागढ़-प्रकाश पंत
गंगोलीहाट-गीता ठाकुर(एससी)
कपकोट-बलवंत सिंह भौर्याल
बागेश्वर-चंदन रामदास(एससी)
द्वाराहाट-नरेंद्र सिंह बिष्ट
सल्ट-सुरेंद्र जीना
रानीखेत-अजय भट्ट
सोमेश्वर-अजय टम्टा(एससी)
अल्मोड़ा-रघुनाथ चौहान
जागेश्वर-बीएस नेगी
चंपावत-हेमा जोशी
लोहाघाट-पूरण फत्र्याल
लालकुआं-नवीन दुम्का
नैनीताल-हेम आर्य (एससी)
जसपुर-आदेश चौहान
काशीपुर-हरभजन सिंह चीमा
रुद्रपुर- राजकुमार ठुकराल
सितारगंज-किरण मंडल
किच्छा-राजेश शुक्ला
खटीमा-पुष्कर सिंह धामी
नानकमत्ता-डा. प्रेम सिंह(एसटी)












Click it and Unblock the Notifications