सीबीआई करेगी दयानिधि मारन से पूछताछ

गौरतलब है कि 10 अक्टूबर को दर्ज एफआईआर में दयानिधि मारन और कलानिधि मारन दोनों ही आरोपी हैं। जाहिर है जांच एजेंसी अब उन्हें गिरफ्तार भी कर सकती है। हालांकि सीबीआई अधिकारी मारन की गिरफ्तारी के बारे में फिलहाल अपने पत्ते नहीं खोल रही है। सीबीआई की एफआईआर में मारन भाइयों के साथ-साथ मलेशिया के मैक्सिस ग्रुप के चेयरमैन टी आनंद कृष्णन और निदेशक राल्फ मार्शल समेत तीन कंपनियों को आरोपी बनाया गया है।
एफआईआर दर्ज करने के बाद जांच एजेंसी ने मारन के दिल्ली और चेन्नई स्थित आवास एवं दफ्तरों पर छापा मारा था। उनसे पूछताछ नहीं की गई थी। दरअसल, इससे पहले सीबीआई उनके खिलाफ पुख्ता सबूत जुटा लेना चाहती थी। एफआईआर दर्ज करने के बाद पिछले तीन महीने के दौरान दूरसंचार विभाग के कई अधिकारियों से नए सिरे से पूछताछ की है। यही नहीं, जांच एजेंसी ने एयरसेल से जुड़े कुछ नए दस्तावेजों को भी खंगाला है।












Click it and Unblock the Notifications