माया ने चार मंत्रियों को बर्खास्त किया

Uttar Pradesh Chief Minister Mayawati
लखनऊ। मायावती ने एक बार अपनी सख्ती का परिचय देते हुए सरकार के चार मंत्रियों को बर्खास्त कर दिया। उपरोक्त चारों मंत्रियों पर भ्रष्टाचार व अपने पद का गलत प्रयोग किए जान का आरोप था। मायावती ने मंत्रियों को ऐसे समय पर पद से हटाया है जब प्रदेश में विधान सभा का बिगुल बज चुका है। मायावती के इस फैसले का विपक्षी भले ही अलग-अलग मतलब निकाल रहे हों लेकिन मायावती ने नसीमुददीन के खाते में एक और विभाग बढ़ाते हुए सभी को हैरत में डाल दिया।

पिछले कुद समय के दौरान भाजपा ने माया के सबसे करीबी मंत्री नसीमुददीन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए मय सबूत लखनऊ में उपस्थित हुए भाजपा के राष्ट्रीय सचिव किरीट सोमैया ने साफ किया कि नसीमुददीन ही नहीं उनकी पत्नी एमएलसी हुस्ना सिंददीकी ने भी सरकारी धन का हड़पा है। एक ओर भाजपा नसीमुददीन पर आरोप लगा रही थी वहीं दूसरी ओर मायावती ने नसीमुददीन को उच्च षिक्षा विभाग देकर साबित कर दिया कि विपक्षियों के आरोपों का उनपर कोई फर्क नहीं पड़ता। ज्ञात हो कि उच्च शिक्षा अब तक राकेष धर त्रिपाठी के पास था जिन्हें मायावती ने मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया।

ज्ञात हो कि श्री त्रिपाठी पर कई आरोप था कि उन्होंन अपने पद का गलत प्रयोग करते हुए विद्यालयों को मान्यताएं बाटीं हैं। बर्खास्त होने वाले अन्य मंत्रियों में कृषि मंत्री राजपाल त्यागी, पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री अवधेष वर्मा व होमगार्ड मंत्री हरिओम उपाध्याय प्रमुख रहे। मुख्यमंत्री के इस बड़े फैसले से विपक्षी ही नहीं बसपा के नेता व कार्यकर्ता भी हैरत में पड़ गए। लोगों को जरा भी उम्मीद नहीं थी कि राज्य में चुनाव तारीखों की घोषणा के बाद मायावती मंत्रियों को बर्खास्त कर देंगी। फिलहाल यह बसपा की कोई राजनीति भी हो सकती है जिसे लेकर राजनीतिक दल अटकले लगाने लगे हैं कि आखिर माया की इस चाल का मतलब क्या है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+