राजस्थान के मंत्री को सुरक्षा एजेंसियों ने उतरने नहीं दिया

Amin refused permission to alight at Munabao
दिल्ली (ब्यूरो)। राजस्थान के मंत्री अमीन खां को सुरक्षा एजेंसियों ने मुनाबाव स्टेशन पर उतरने नहीं दिया। सीमावर्ती बाड़मेर जिले के निवासी अमीन अपनी ऊंची पहुंच के कारण केंद्रीय गृह मंत्रालय से विशेष स्वीकृति लेकर समझौता एक्सप्रेस से गत सप्ताह पाकिस्तान यात्रा पर जाने के दौरान परिवार सहित मुनाबाव से ट्रेन में सवार हुए। इस पर बवाल मचा तो गृह मंत्रालय ने वापसी पर उनके मुनाबाव उतरने की स्वीकृति को रद्द कर दिया। इस कारण उन्हें जोधपुर के भगत की कोठी स्टेशन पर उतरना पड़ा।

सूत्रों के अनुसार राज्य सरकार की अनुशंसा पर गृह मंत्रालय ने नियम कायदों को दरकिनार कर खां को मुनाबाव स्टेशन पर समझौता एक्सप्रेस में सवार होकर पाकिस्तान जाने की अनुमति दी थी। वह पाकिस्तान के सरहदी इलाके में स्थित एक गांव में अपने रिश्तेदार के निधन पर शोक व्यक्त करने गए थे। खां ने बवाल मचने पर बयान दिया था कि वह आम आदमी नहीं वीवीआईपी हैं और इसी वजह से केंद्र सरकार ने मुनाबाव स्टेशन से ट्रेन में सवार होने की अनुमति दी थी।

सूत्रों ने बताया कि गृह मंत्रालय ने खुफिया एजेंसियों को निर्देश दिया था कि ट्रेन से लौट रहे खां को मुनाबाव स्टेशन पर उतरने नहीं दिया जाए और अंतत: उन्हें भी सामान्य नागरिक की तरह भगत की कोठी स्टेशन पर उतरना पड़ा। हालांकि इससे अल्पसंख्यक मामलों के राज्यमंत्री अमीन खां का मूड बड़ा खराब रहा लेकिन केंद्र सरकार किसी भी विवाद से बचना चाह रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+