टीम अन्ना ने प्रधानमंत्री, सांसदों को खुला पत्र लिखा

मुंबई में मंगलवार से मजबूत लोकपाल विधेयक के लिये अनशन पर बैठने से पहले लिखे गये पत्र में टीम अन्ना ने कहा है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ वर्ष भर चले आंदोलन के कारण विधेयक बनाने की तैयारी हुई ताकि समस्या से मजबूती से निपटा जा सके। संसद का तीन दिवसीय विस्तारित सत्र मंगलवार को ही शुरू हो रहा है।
पत्र में लिखा गया है कि देश का मूड देखते हुए संसद विधेयक के मुद्दों पर महत्वपूर्ण बहस करने जा रही है और इसके लिये हम अपने निर्वाचित प्रतिनिधियों को धन्यवाद देते हैं। टीम अन्ना ने कहा कि हम संसद से अपील करते हैं कि इन मुद्दों पर विचार करें और इसे अपनाएं ताकि देश को वास्तव में भ्रष्टाचार निरोधक कानून दिया जा सके। मसौदा विधेयक के अन्य विभिन्न प्रावधानों पर हमारा विरोध वैसा ही है और विधेयक में सुधार के लिये लड़ाई को हम महीनों और वर्षो आगे ले जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications