पंजाब छोड़, सभी जगह अकेले चुनाव लड़ेगी भाजपा

पंजाब को छोड़कर अन्य किसी राज्य में कोई गठबंधन नहीं होगा। पंजाब में अकाली दल के साथ गठबंधन है। हम अन्य राज्यों में अकेले चुनाव लड़ेंगे। वह संवाददाताओं के उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर और गोवा में चुनावी गठबंधन से जु़ड़े सवालों का जवाब दे रहे थे। वेंकैया की टिप्पणी ऐसे समय आई हैं जब खबरों में कहा गया कि जदयू प्रमुख शरद यादव भाजपा द्वारा यूपी में प्रत्याशियों की पहली सूची घोषित करने से नाखुश हैं।
वैकेया ने बताया कि पंजाब और उत्तराखंड में भाजपा सरकारों की वापसी हो सकती है। अकाली-भाजपा सरकार ने विकास के साथ जनता का विश्वास कायम किया है। गोवा में भी पार्टी जीत हासिल करेगी और मणिपुर में गठबंधन के साथ मिलकर कांग्रेस को हटाने में सफल होगी। यूपी में मुलायम का गुंडाराज खत्म करने के लिए लोगों ने मायावती को मौका दिया।












Click it and Unblock the Notifications