चुनाव वाले राज्‍यों में तैनात होंगे 80 हजार जवान

election
नयी दिल्ली। अगले साल पांच प्रदेशों में होने वाले विधानसभा चुनाव के दौरान राज्य पुलिस बल के अलावा अद्र्धसैनिक बलों के करीब 80 हजार जवानों को भी तैनात किया जा सकता है। निर्वाचन आयोग पांच राज्यों में होने वाले चुनाव की तारीखों की घोषणा आज शाम 4.30 बजे करेगा। वहीं अगर सूत्रों के हवाले से देखा जाए तो चुनाव आयोग यूपी में 3 से 23 फरवरी के बीच चुनाव कराना चाहता है।

गृह मंत्रालय ने आज चुनाव आयोग को बताया कि वह फरवरी से मार्च के बीच संभावित चुनावों में उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर के लिए अद्र्धसैनिक बलों की 700 से 800 कंपनियां (करीब 70 हजार से 80 हजार जवान:) तैनात करने के लिए तैयार है। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि चार घंटे तक चली उच्चस्तरीय बैठक में मुख्य चुनाव आयुक्त एस वाई कुरैशी, चुनाव आयुक्त वी एस संपत और एच एस ब्रह्मा, केंद्रीय गृह सचिव आर के सिंह और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

उन्होंने कहा कि मतदान एक से अधिक चरणों में होगा इसलिए गृह मंत्रालय ने चुनाव आयोग से कहा है कि वह उसके मुताबिक अपनी तैयार कर रहा है और जरूरी सुरक्षा बल मुहैया कराएगा। सर्वाधिक जवान राजनीतिक रूप से संवेदनशील उत्तर प्रदेश में तैनात किये जाने की संभावना है जो देश का सर्वाधिक जनसंख्या वाला राज्य है और यहां 403 विधानसभा सीट हैं।

प्रदेश में पांच चरणों में मतदान होने की संभावना है। वहीं पंजाब, उत्तराखंड और गोवा में पिछले चुनावों में अपेक्षाकृत हिंसा की कम घटनाएं देखी गयी हैं। मणिपुर में लंबे समय तक उग्रवाद रहा और वहां शांतिपूर्ण मतदान के लिए भारी सुरक्षा बंदोबस्त किये जा सकते हैं। इन चारों राज्यों में संभवत: एक चरण में मतदान की संभावना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+