आजम खान के खिलाफ यूपी चुनाव लड़ेंगी जयाप्रदा

Jaya Prada
लखनऊ। सपा के लिए गुजरा हुआ कल बने लोकमंच पार्टी के अध्यक्ष अमर सिंह ने चुनाव से पहले रणक्षेत्र का बिगुल बजा दिया है। सपा से बाहर निकाले गये अमर सिंह पूरी तरह सपा से भिड़ने को तैयार हैं। सपा पार्टी से रामपुर की मौजूदा सांसद जयाप्रदा अब रामपुर से ही सपा प्रत्याशी आजम खान के खिलाफ लोकमंच पार्टी से विधानसभा चुनाव लड़ेंगी। अमर सिंह ने इस बात का ऐलान जनसभा के मंच से कर दिया है।

खुद जयाप्रदा ने कहा के आजम खान ने उन्हें हमेशा अपमानित करने की कोशिश की है। उन्हें उम्मीद है कि जिस तरह से रामपुर वासियों ने उनपर पिछले चुनावों में कृपा दिखायी थी उसी तरह से इस बार भी वो उनका साथ देगी। जयाप्रदा ने सीधे तौर पर आजम खान पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा मुझे सताया है। और अब वक्त आ गया है कि वो अपने अपमान का हिसाब लें जिसमें जनता उनकी मदद करेगी।

गौरतलब है कि आजम खान और जयाप्रदा के बीच में रंजिश साल 2009 के आम चुनाव से चली आ रही है। आजम खान चाहते थे कि रामपुर सीट से उनकी पत्नी को टिकट मिले क्योंकि वो एक महिला सीट है जबकि अमर सिंह के कहने पर जयाप्रदा को टिकट दे दिया गया। जिसके बाद आजम खान ने जयाप्रदा और अमर सिंह के ऊपर कई आरोप मढ़े जिसके कारण आजम खान को सपा से निकाल दिया गया।

रामपुर से जयाप्रदा जीत भी गयीं और आजम को मुंह की खानी पड़ी। लेकिन जब अमर सिंह को पार्टी से बर्खास्त किया गया तो जयाप्रदा ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया। एक बार फिर से पूराने साथी विरोधियों के रूप में चुनावी दंगल में भिड़ने को तैयार है देखना दिलचस्प होगा कि जीत किस की होती है?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+