कारवालों सावधान, नहीं मिलेगा सस्ता डीजल

Pvt cars, power units should not get diesel subsidy
दिल्ली (ब्यूरो)। प्राइवेट कार मालिकों को डीजल सब्सिडी में नहीं मिलेगा। साथ ही पावर सेक्टर और अन्य उद्योगों को भी सस्ता डीजल मिलने के दिन जल्द ही लदनेवाले हैं। पेट्रोलियम मंत्रालय संबंधी संसद की स्थायी समिति ने सरकार से यह सिफारिश की है। समिति ने कहा कि इससे सरकार का नुकसान काफी कम हो जाएगा। हालांकि सरकार ने अभी इस पर कोई फैसला नहीं लिया है , लेकिन माना जा रहा है कि सरकार भारी भरकम विदेश मुद्रा बचाने के लिए इस कदम पर जल्द ही फैसला ले सकती है।

समिति के मुताबिक 33 फीसदी डीजल यही उपयोग करते हैं। समाज के उच्च वर्ग को सीमित संख्या में सब्सिडी प्राप्त दरों पर सालाना रसोई गैस मुहैया कराने की योजना पर भले ही सरकार अभी निर्णय नहीं ले पाई है। लेकिन पेट्रोलियम मंत्रालय संबंधी संसद की स्थायी समिति ने इस योजना पर अगले तीन माह के अंदर कार्रवाई करने की सिफारिश की है। ऐसा होता है तो सालाना एक निश्चित संख्या से ज्यादा रसोई गैस लेने पर उपभोक्ताओं को प्रति सिलेंडर 650 रुपये से ज्यादा चुकाना पड़ सकता है जिसकी मौजूदा सब्सिडी प्राप्त कीमत 399 रुपये है।

समिति ने कहा है कि ऐसे लोग जिनकी सालाना आय छह लाख से ज्यादा है उन्हें रियायती दरों पर रसोई गैस नहीं मिलनी चाहिए। इस श्रेणी में मंत्रियों, सरकारी प्रतिनिधियों और आला अधिकारियों को भी रखा गया है। समिति का कहना है कि ऐसा करने से सरकार को ग्रामीण इलाकों में सब्सिडी प्राप्त एलपीजी वितरण करने में सहायता मिलेगी। और गांवों में आसानी से स्वच्छ ईंधन भी उपलब्ध हो सकेगा।

पेट्रोलियम मंत्रालय ने अपने जवाब में कहा है कि फिलहाल यह योजना सरकार के विचाराधीन है। समिति का कहना है कि इस वजह से सरकार पर रोजाना सब्सिडी बोझ बढ़ता जा रहा है। इसलिए इस मामले को प्रमुखता से लेते हुए जल्द निर्णय लेना चाहिए। मालूम हो कि रियायती दरों पर रसोई गैस की बिक्री से तेल कंपनियों को फिलहाल प्रति सिलेंडर 260 रुपये 50 पैसे का नुकसान हो रहा है। जबकि पिछले छह माह में रसोई गैस बिक्री पर कंपनियों को 13 हजार 820 करोड़ रुपये का घाटा हो चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+