अन्ना को अनशन के लिए देने पड़ेंगे 19 लाख

Anna Hazare
नई दिल्ली। समाजसेवी अन्ना हजारे के लिए फिर मुसीबतें बढ़ गयी है। अब जब अन्ना ने ऐलान कर दिया है कि वो अपना अनशन करेंगे वो भी मुंबई में तीन दिन के लिए ऐसे में एक बार फिर से उनके अनशन की जगह को लेकर बवाल मचा हुआ है। तीन दिन के अनशन को लेकर अभी तक किसी मैदान की सैद्धांतिक तौर पर अनुमति नहीं मिल पाने के कारण अब टीम अन्ना नये रास्ते खोज रही है। दर असल अन्ना हजारे अपना अनशन मुंबई के एमएमआरडीए मैदान में करने की बात कह रहे हैं, जिसके लिए अन्ना हजारे को 19 लाख का भुगतान करना होगा।

आईएसी ने मैदान को सिर्फ तीन दिनों के लिए बुक कराने की बात कही है। इसके लिए आईएसी को 19,01,178 रुपये जमा करना पड़ेगा। यही नहीं, मैदान पर कब्जे से पहले आईएसी को लाइसेंस फीस की 25 फीसदी (2.82 लाख) रकम चुकानी होगी। इसके अलावा टीम अन्ना की तरफ से आईएसी को 7,69,500 रुपये की सिक्योरिटी डिपॉजिट भी करनी पड़ेगी।

टीम अन्ना ने शुल्क माफ करने के लिए राज्य सरकार से हस्तक्षेप की मांग की है। उसका कहना है कि अगर बात नहीं बनती है तो अदालत का दरवाजा भी खटखटाया जा सकता है। टीम अन्ना का कहना है कि किराया माफ नहीं होता है तो आजाद मैदान में अनशन करने की अनुमति दी जाए। बुधवार को टीम अन्ना के सदस्यों ने मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण से मुलाकात करके मैदान के शुल्क को कम करने की बात कही।

अन्ना टीम के सहयोगी प्रफुल्ल वोरा का कहना है कि हमने आजाद पार्क की मांग की थी लेकिव प्रशासन ने आजाद पार्क की जगह एमएमआरडीए मैदान देने की बात कही, लेकिन अब इसका शुल्क इतना बढ़ा दिया है जो हमारी क्षमता के बाहर है।

गौरतलब है कि सरकारी लोकपाल से असंतुष्ट अन्ना हजारे ने तीन दिन का अनशन करने का ऐलान किया है। 27, 28 और 29 तीन दिन तक अन्ना अपना अनशन करेंगे उसके बाद 30 सिंतबर से 1 जनवरी तक देश में जेल भरो आंदोलन होगा। अन्ना का अनशन पहले दिल्ली में होने वाला था लेकिन मौसम के मिजाज को देखते हुए अब यह अनशन मुंबई में होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+