उत्तर प्रदेश के 8 जिले संवेदेनशील घोषित

उत्तर प्रदेश में विधान सभा चुनाव 2012 की गूंज सुनायी देने लगी है। कहा जा रहा है कि आगामी कुछ ही दिनों में राज्य में आचार्य संहिता लागू हो सकती है। इसके कुछ लक्षण दिखायी भी देने लगे हैं। हाल ही में प्रदेष सरकार ने राज्य के आठ जिलों को चुनाव के दृष्टिकोण से संवेदेनशील करार दे दिया है। सूत्रों ने बताया कि इन संवेदनशील जिलों में मुजफ्फरनगर, बिजनौर, सहारनपुर, मेरठ, आजमगढ, गाजियाबाद, गोरखपुर तथा फैजाबाद को शामिल किया गया है।
इन जिलों में शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए केन्द्रीय अर्दसैनिक बलों की मांग की गयी है। सूत्रों के अनुसार यह मांग चुनाव आयोग को भेज दी गयी है और नयी दिल्ली में होने वाली महत्वपूर्ण बैठक में इस पर चर्चा हो सकती है। ज्ञात हो कि चुनाव की तिथियों पर चर्चा के लिए केन्द्रीय चुनाव आयोग देशभर के मुख्य चुनाव अधिकारियों के साथ बैठक करने जा रहा है। कहा जा रहा है कि दिल्ली में होने वाली इस बैठक के बाद यह तय हो जाएगा कि आखिर उत्तर प्रदेष में चुनाव कब तक हो जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications