आरक्षण के लिए जाट फिर बनाएंगे रेल को निशाना

Jat targets again train for Reservation in Haryana
हिसार। जाट आरक्षण की मांग को पूरा करवाने के लिए अब अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति रेल रोको रास्ता रोको आंदोलन करेगी। सरकार से अपनी मांग मनवाने के लिए इस बार समिति देश के 12 राज्यों के 220 जिलों में यह आंदोलन करेगी। हर जिले में आंदोलन का तरीका अलग होगा। जिस क्षेत्रों में रेल रोकने से सरकार पर अप्रत्यक्ष रूप से दबाव बनेगा, वहां रेलवे ट्रैक रोका जाएगा और जिन क्षेत्रों में रास्ता रोकना प्रभावी होगा, वहां रास्ता रोका जाएगा। समिति का यह देशव्यापी आंदोलन 15 फरवरी से शुरू होने की संभावना है। यह जानकारी समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक ने दी।

वे कल दोपहर हिसार जाट धर्मशाला में जाट समुदाय के लोगों से मिलेंगे और उनकी आरक्षण के लिए आंदोलन की रूपरेखा पर विचार होगा। उन्होंने कहा कि बैठक में मुख्य मुद्दा आरक्षण का रहेगा। इसके अलावा समिति को जिला स्तर पर मजबूत करने और आंदोलन को प्रभावी करने के लिए समुदाय के हर व्यक्ति तक जनसंपर्क अभियान भी चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिस तरह समिति के पहले दो आंदोलनों में हिसार से शुरू हुआ आंदोलन का प्रभावी रूप था, उसी तरह इस बार भी इस बार के आंदोलन में भी हिसार की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। वहीं उन्होंने यह दावा भी किया कि फरवरी में होने वाला आंदोलन हर तरीके से सफल होगा और इस बार यह आंदोलन पूरे हरियाणा में एक साथ शुरू किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि वे देश के अधिकांश क्षेत्रों में समुदाय के लोगों की बैठकें कर आरक्षण के आंदोलन को लेकर उनकी राय ले चुके हैं। यह आंदोलन तीन चरणों में होगा। अगर सरकार उनकी मांगों को मान लेती है तो वे तभी से अपना आंदोलन समाप्त कर देंगे, अन्यथा उनका आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि इस वर्ष देश के जिन पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव होने हैं, समिति उन 5 राज्यों में समुदाय से कांग्रेस प्रत्याशियों का बहिष्कार करने की अपील करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+