आपके ट्वीट से पता चलता है खुशी का स्तर

इस अध्ययन में वरमोंट विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने नौ सिंतबर 2008 से 18 सितंबर 2011 तक 4.6 अरब संदेशों (ट्वीट) के शब्दों पर शोध करते हुए यह पता लगाया है कि इन संदेशों से खुशी में कितना इजाफा होता है।
लाइव साइंस की खबर के अनुसार, इस अध्ययन में पाया गया कि हर साल के अंतिम महीनों, शनिवार के दिन और सुबह तड़के लोगों के लिए खुश रहने का समय होता है। जबकि जनवरी, सप्ताह के पहले दिन और देर रात को ऐसा नहीं होता है।
इस अध्ययन के प्रमुख पीटर डोड्स ने कहा कि इस शोध की मदद से शोधकर्ताओं को समाज में लोगों के रूख को जानने में मदद मिली।












Click it and Unblock the Notifications