अधिक समय नहीं चल सकेगा रालोद-कांग्रेस गठबंधन: हुकुम सिंह

श्री सिंह ने अपने बयान में कांग्रेस की जमकर बखिया उधेड़ी और कहा कि कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश में अपना जनाधार खो चुकी है जबकि रालोद के हवाई दावे करने में किसी पीछे नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एवं रालोद के गठबंधन से आम जनता को कोई फायदा नहीं होने वाला है। दोनों ही दलों ने अपने आपसी हितों को देखते हुए एक दूसरे से हाथ मिलाया और जैसे ही दोनों के लाभ पूरे हो जाएंगे यह गठबंधन भी समाप्त हो जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और रालोद का पहले भी गठबंधन हो चुका है परन्तु छोटे चौधरी को कांग्रेस के साथ गठबंधन ज्यादा समय तक रास नहीं आया था।
श्री सिंह ने कहा कि इतिहास गवाह है कि रालोद और कांग्रेस की पहले भी नहीं पटी थी तथा मंत्री बनने के कुछ समय उपरान्त मंत्रिपद से त्यागपत्र देना पड़ा था। समय बीतने के साथ ही राष्ट्रीय लोकदल अध्यक्ष एक बार फिर से कांग्रेस पार्टी के साथ दोस्ती निभाने का वायदा कर रहे हैं देखना होगा कि इस बार यह दोनों कितने कदम साथ चलते हैं। उन्होंने कहा कि छोटे चौधरी ने कांग्रेस से गठबंधन कर 2012 में उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में अपनी एवं पार्टी की नैय्या पार लगाने की जुगत लगायी है लेकिन यह तय कि दोनों का गठबंधन अपेक्षा के अनुरुप प्रदर्शन नहीं कर सकेगा।












Click it and Unblock the Notifications