पत्‍नी पढ़ाई ना कर सके इसलिये पति ने काट डाली उंगलियां

Bangladesh man 'admits' cutting off wife's fingers
ढाका। अपने यह जरूर सुना होगा कि कोई अपनी पत्‍नी की आंखों पर पट्टी बांध कर कहें कि आज मैं तुम्‍हें सरप्राइज गिफ्ट देना चाहता हूं। मगर क्‍या आपने कभी यह सुना है कि कोई शख्‍स अपनी पत्‍नी की उंगलिया काटकर उसे सरप्राइज गिफ्ट दें। शायद इसपर विश्‍वास करना आसान नहीं हो लेकिन ऐसा हुआ है। जी हां इसे जानने के बाद आप सकते में पड़ जायेंगे। बांग्‍लादेश की राजधानी ढाका में एक पति ने अपनी 21 वर्षीय पत्‍नी की उसे बतौर गिफ्ट दे दिया। उसने ऐसा सिर्फ इसलिये किया क्‍योंकि उसकी पत्‍नी पढ़ना चाहती थी।

रफीकुल अपनी पत्‍नी हवा अख्तर से जलता था। वो संयुक्‍त अरब अमीरात में मजदूरी करता था और कुछ दिन पूर्व ही ढाका लौटा था। उसने हवा से बेहद प्‍यार की बातें की और कहा कि वह उसे सरप्राइज गिरफ्ट देना चाहता है। हवा उत्‍सुक हो गई और गिफ्अ के बारे में पूछने लगी। इतने में रफीकुल ने उसकी आंख पर पट्टी बांध दी। पति की नापाक मंसूबों से अनजान हवा ने इसका विरोध भी नहीं किया। आंखों पर पट्टी बांधने के बाद रफीकुल ने हवा के मुं‍ह पर टेप चिपका दिया ताकी वह चिनल्‍ला ना पाये। इसके बाद उसने अपनी बीवी का हाथ अपने हाथों में ले लिया और धीरे-धीरे हाथ पर उसकी पकड़ मजबूत होती चली गई और जब तक हवा कुछ समझ पाती। उसने झटके में उसके दायें हाथ की पांचों उंगलियां झटके में काट डालीं।

बांग्‍लादेशी अखबार के अनुसार हवा को पढ़ाई से बेहद लगाव था। रफीकुल को ये पसंद नहीं था कि उसकी पत्‍नी पढ़ाई करें। असल में रफीकुल आठवीं पास है। जबकि पत्‍नी हवा अख्तर कॉलेज में पढ़ती थी। डिग्री लेने के लिए वो पढ़ाई जारी रखना चाहती थी। रफीकुल संयुक्त अरब अमीरात में मजदूरी करता था। उसे खुद से ज्यादा पढ़ी-लिखी पत्‍नी मंजूर नहीं था। अमीरात से भी रफीकुल ने बीवी हवा को पढ़ाई बंद करने के लिए कई बार समझाया लेकिन हवा ने पति की बात पर पढ़ाई बंद करने से इनकार कर दिया। इसी के बाद रफीकुल ने साजिश रचना शुरू कर दिया।

बांग्लादेश लौटते ही हर वक्त वो साजिश को अंजाम देने की ताक में रहने लगा। जब उसे समझदार पत्‍नी के सामने अपनी दाल गलती नजर नहीं आई तो उसने खौफनाक तरीके से अपने मंसूबे को अंजाम देने की ठानी। और अपनी पत्‍नी के पाचों उंगलियां कांट ली। जिस समय रफीकुल अपनी पत्नी की हाथ की उंगलियां काट रहा था उसका एक रिश्तेदार भी मौके पर मौजूद था। उसके रिश्तेदार ने कटी उंगलियों को झट से कूड़ेदान में फेंक दिया ताकि डॉक्टर कटी उंगलियों को किसी भी हालत में दोबारा न जोड़ पाएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+