सीबीआई पर सरकार ला सकती है नया लोकपाल बिल

Sonia Gandhi, Prime Minister Manmohan Singh
दिल्‍ली। 9 दिन चले अढ़ाई कोस। यह कहावत सरकार पर बिल्‍कुल फिट बैठती है। सरकार और टीम अन्‍ना पिछले लगभग 6 महीने से लोकपाल बिल का ड्राफ्ट तैयार करने में जुटी हुई हैं। अब जो बात सामने आ रही है उसके मुताबिक अभी तक लोकपाल बिल का ड्राफ्ट पूरी तरह से तैयार नहीं हो पाया है। सरकार अब नया लोकपाल लि पेश करने की जुगत में है।

सीबीआई पर मतभेद उभरने के बाद सरकार लोकपाल बिल का नया ड्राफ्ट पेश कर सकती है जो सरकार के पहले व अन्‍ना हजारे के जनलोकपाल बिल से अलग होगा। इसमें सीबीआई आयुक्‍त की नियुक्ति को लेकर नई पेशकश की गई है। इस नए ड्राफ्ट के अनुसार सीबीआई आयुक्‍त की नियुक्ति प्रधानमंत्री, नेता विपक्ष और लोकपाल की सहमति के बाद होगी।

इससे पहले यह आशंका व्‍यक्‍त की जा रही थी कि शीतकालीन सत्र में ही लोकपाल बिल को पास कराने के लिए सरकार रविवार को होने वाली कैबिनेट बैठक में इस पर चर्चा हो सकती है। अब जब सरकार ने सीबीआई पर नए सिरे से लोकपाल बिल का ड्राफ्ट पेश कर रही है ऐसे में रविवार को होने वाली कैबिनेट की बैठक में लोकपाल बिल पर चर्चा होने की उम्‍मीद कम ही है।

सरकार की इस रणनीति पर प्रतिक्रिया करते हुए अन्‍ना हजारे ने कहा कि सरकार जनता को कई बार धोखा दिया है। अन्‍ना हजारे ने सरकार पर पलटवार करते हुए कहा कि अब अगर सरकार इसी सत्र में लोकपाल बिल पेश नहीं करती है तो वे 27 दिसंबर को अनशन पर जरूर बैठेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+