राहुल की जनसभा का विरोध करने वाले सपाई पार्टी से बाहर

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक का कहना है कि सपा कांग्रेस के साथ है इसका एक उदाहरण संसद की कार्यवाही के दौराने देखने को मिला जब काले धन के मुद्दे पर संसद में हुई चर्चा के समय सपा ने सदन का बहिष्कार किया। ऐसा कर सपा ने परोक्ष रुप से मनमोहन सरकार की मदद की और साबित कर दिया कि वह कांग्रेस की बी टीम है। श्री पाठक ने कहा कि कल जहां एक तरफ कांग्रेस महासचिव सपा मुखिया व उनके बेटे पर राजनीतिक हमले करने का नाटक कर रहे थे वहीं दूसरी ओर समाजवादी पार्टी राहुल के दौरे के विरोध में प्रदर्शन करने वाले अपनी पार्टी के कार्यकर्ता को बाहर का रास्ता दिखा रही थी और उसके मुखिया यूपीए सरकार को समर्थन की बात दोहरा रहे थे।
उन्होंने कहा कि राजनीतिक फायदे व लाभ के तहत दोनों दल एक दूसरे का विरोध करते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जब केन्द्र की यूपीए सरकार द्वारा किये गये घपले और घोटालों को उजागर कर उसे कठघरे में खड़ा किया तो सपा-बसपा जैसे कांग्रेस पोषित भ्रष्टाचारी दल यूपीए सरकार के सहयोग में खड़े नजर आने लगे। महंगाई के सवाल पर भी इनका रवैया जनता से छिपा नहीं है। बसपा सरकार अपने साढ़े चार साल के कार्यकाल में मूॢतयों, स्मारकों और पार्कों सहित आम जन से जुड़ी योजनाओं में भ्रष्टाचार व कमीशनखोरी कर धन उगाही करती रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में एनआरएचएम और मनरेगा के धन को लूट कर बिगडै़ल हुए हाथी की ताकत का कांग्रेस दिल्ली में अपने राजनीतिक स्वार्थों के लिए इस्तेमाल कर रही है जबकि उ.प्र. में उसे नोट खाने वाली हाथी बताया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications