1 जनवरी से होगा जेल भरो आंदोलन: अन्ना हजारे

साथ ही 1 दिसंबर से पूरे देश में 'जेल भरो आंदोलन' होगा लेकिन अगर सरकार सशक्त लोकपाल बिल पारित करती है तो वो 27 दिसंबर को 'आभार दिवस' मानयेंगे। मौसम का हाल देखते हुए उनके अनशन की जगह तय की जायेगी।
अन्ना ने साफ तौर पर कहा कि अगर सरकार को समय कम पड़ रहा है तो उसको संसद सत्र बढ़ा देना चाहिए। अन्ना ने कहा कि उन्हें लगता है कि सरकार ऐसा करेगी। लेकिन अगर वो ऐसा नहीं करती है तो उनका आंदोलन रूकने वाला नहीं है।
तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने अन्ना हजारे से कहा कि वो संयम और धैर्य बनाये रखे। सरकार ने उनसे जो कहा कि वो उसे पूरा करेगी। संसद अपना काम कर रही है और सरकार अपना। इसलिए जल्दबाजी में कोई कदम वो ना उठायें। सरकार भी सशक्त बिल लाने को प्रयासरत है।












Click it and Unblock the Notifications