माया के करीबी नसीमुद्दीन सिद्दीकी पर भ्रष्टाचार का केस दर्ज

Mayawati
लखनऊ। यूपी की सत्ता में लगातार उठा-पटक जारी है, इसी घटनाक्रम में सबसे बड़ा झटका तब सामने आया है जब मायावती के चहेते पीडब्लूडी मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी के खिलाफ केस दर्ज किया गया वो भी भ्रष्टाचार के मामले में। मुख्यमंत्री के चहेते सिद्दीकी पर आय से अधिक संपत्ति और रिश्तेदारों को फायदा पहुंचाने के आरोप लगे हैं।

नसीमुद्दीन सिद्दीकी के खिलाफ यह मुकदमा लोकायुक्त की ओर से दिया गया है। केवल मंत्री ही नहीं बल्कि उनकी पत्नी के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। उनपर एमएलसी के चुनाव के दौरान सम्पत्ति का गलत ब्यौरा देने के आरोप है। दोनों को नोटिस जारी कर लोकायुक्त ने 28 दिसम्बर तक जवाब मांगा है।

प्रदेश के लोकायुक्त मजिस्ट्रेट ने मंत्री और उनकी पत्नी दोनों को नोटिस जारी कर अपना पक्ष रखने को कहा है। इसके बारे में लोकायुक्त ने मुख्यमंत्री को भी जानकारी दी है।

भ्रष्टाचार के मुद्दे पर मायावती सरकार ने सारा ठिकरा कांग्रेस पर फोड़ दिया है, वहीं दूसरी ओर उसके खास मंत्री भ्रष्टाचार की गिरफ्त में हैं। जो बसपा के लिए आने वाले चुनाव में मुश्किलें पैदा कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+