जानिए मेरठ का राजनैतिक इतिहास

जाति बाहुल्य वोट बैंकिंग रखने वाले इस शहर ने हमेशा चुनावों में बड़े उलट-फेर किये हैं। दलित और मुस्लिमों के भारी वोट के चलते यह शहर हमेशा से राजनेतिक पार्टियों के निशाने पर रहा है। पिछले चुनाव परिणामों पर नजर डाले तो इस शहर पर कब्जा उसी का हुआ जिसमे मुस्लिम और दलित वोटरों को अपना बनाया है। हमेशा से यहां भाजपा, सपा और बसपा कि लड़ाई रही है। इस चुनावी क्षेत्र में भाजपा को सिर्फ मेरठ कैंट की सीट पर सफलता मिली जबकि किठौर से समाजवादी पार्टी का उम्मीदवार जीता था। बाकी पांच विधानसभा सीटों पर पहली बार बसपा के उम्मीदवार जीते।
मेरठ में कुल 19 लाख छह हजार 82 लाख मतदाता हैं, इनमें दस लाख 92 हजार 304 पुरूष मतदाता हैं जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 86 हजार 77 हजार 78 हैं। बेसिक जरूरतें तो हर शहर को चाहिए होती है लेकिन यहां की सबसे बड़ी समस्या यहां अपराध का अनुपात काफी बढ़ा हुआ है। मेडिकल कॉलेज, इंजीनियर कॉलेज और चौधरी चरण सिंह विवि होने के कारण यहां काफी बाहर से छात्र-छात्राएं आते हैं जो कि अपराधियों के हत्थे चढ़ते हैं। बसपा का वर्चस्व होने के बावजूद लोग यहां दहशत के साए में हैं।












Click it and Unblock the Notifications