पाक के हवाई क्षेत्र से नहीं उड़नें देंगे अमेरिकी विमान:गिलानी

गिलानी ने बीबीसी को दिए साक्षात्कार में कहा नाटो के आपूर्ति मार्गों से लगी नाकेबंदी तब तक नहीं हटाई जाएगी जब तक अमेरिका के साथ रिश्ते के नए नियम नहीं तय हो जाते। यह पूछे जाने पर कि नाकेबंदी कुछ दिनों अथवा हफ्तों तक जारी रहेगी तो गिलानी ने जवाब दिया हफ्तों के लिए। अमेरिका और पाकिस्तान के बीच विश्वसनीयता के अभाव को प्रतिबिंबित करते हुए गिलानी ने कहा हम मिलकर काम रहे हैं और अब भी हम एक दूसरे पर यकीन नहीं करते। मेरा मानना है कि अभी हमें अपना रिश्ता सुधारने की जरूरत है।
गिलानी ने संकेत दिया कि अमेरिका के साथ रिश्ते और अभियान को लेकर नए नियम तय करने पर काम कर रहे हैं। गौरतलब है कि नाटो सेना ने पाकिस्तान की सेना पर हवाई हमला किया था। जिसमें पाकिस्तान के 28 सैनिकों की मौत हो गई थी। जिसके बाद पाकिस्तान ने अमेरिका को 15 दिनों के भीतर शम्सी एयरपोर्ट खाली करने के लिए कहा था।












Click it and Unblock the Notifications