भीषण आग से 90 की मौत, छह लोग गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने संवाददाताओं से कहा कि मेरी घोषणा कि दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा, एस के तोडी सहित छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि कानून अपना काम करेगा। इतनी मौतों के लिए जिम्मेदार लोगों के साथ गंभीरता से निपटा जाएगा।
उन्होंने कहा कि दमकल सेवा अधिकारी और पुलिस गत सितम्बर में एएमआरआई अस्पताल प्रशासन को उसके तहखाने के बारे में चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा कि एएमआरआई ने वचन तो दिया था लेकिन उसे पूरा नहीं किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय आपदा कार्रवाई बल का दल अस्पताल के तहखाने को विकिरण लीक के लिए जांच की। इसके साथ ही फोरेंसिक विशेषज्ञ भी इसकी जांच करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications