नाटो हमले की जांच में पाक को नहीं है अमेरिका पर भरोसा

अमेरिकी ब्रिगेडियर जनरल स्टीफन क्लार्क की अगुवाई में इस हमले की जांच शुरू की गयी। खबरिया चैनलों ने पाकिस्तान सैन्य सूत्रों के हवाले से कहा है कि पाकिस्तानी सेना ने नाटो की अगुवाई वाली इस जांच का हिस्सा बनने से इनकार कर दिया है क्योंकि उसे जांच में पारदर्शिता की उम्मीद नहीं है। सूत्रों ने कहा कि नाटो जांच से किसी ठोस नतीजे की भी उम्मीद नहीं है।
पाकिस्तान का कहना है कि अमेरिका और संबद्ध बलों के सीमापार हमलों की पिछली जांच से कुछ भी निकलकर सामने नहीं आया। सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान ने सीमा चौकियों की संख्या बढ़ाने का फैसला किया है जो अफगानिस्तान में अमेरिकी और अन्य संबद्ध बलों के साथ तालमेल कायम करती हैं। पाकिस्तान पर हुए इस हमले की अमेरिका ने जांच करने का आश्वासन पाकिस्तान को दिया था।












Click it and Unblock the Notifications