छत्तीसगढ़: बस नाले में गिरी, 5 की मौत और 20 घायल

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आज सुबह जिले के पत्थलगांव से रायगढ़ जिला मुख्यालय के लिए यात्री बस रवाना हुई थी। बस जब लालपुर गांव के करीब नाले के उपर पहुंची तब बस चालक ने नियंत्रण खो दिया तथा बस गहरे नाले में जा गिरी। अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल के लिए पुलिस दल रवाना किया गया। पुलिस जब घटनास्थल पहुंची तब पांच यात्रियों की मृत्यु हो चुकी थी।
पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से शवों और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घायलों को तमनार के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां तीन यात्रियों की हालत गंभीर है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद बस चालक और परिचालक फरार हो गए है। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।












Click it and Unblock the Notifications