भ्रष्ट चिंदबरम तत्काल इस्तीफा दें: भाजपा

चिंदबरम के इस्तीफे की मांग बीजेपी नहीं बल्कि पूरा एनडीए कर रहा है। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि वो कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हैं। प्रसाद ने कहा कि देश को सबसे शर्मनाक तोहफे के रूप में 2 जी घोटाला देने वाले चिंदबरम के मुद्दे पर सरकार वैसे ही शर्मिंदा होगी जैसे कि राजा के जेल जाने पर हुई थी। कम से कम अब तो पीएम मनमोहन सिंह जी को अपनी गलती का एहसास होगा। पूरे यूपीए सरकार को शर्मसार होना चाहिए, उसने अपनी हर कोशिश में चिंदबरम जैसे व्यक्ति को बचाया है।
आपको बता दें कि अब से थोड़ी देर पहले पटियाला हाउस कोर्ट ने जनता पार्टी के अध्यक्ष सुब्रमण्यम स्वामी की अर्जी मंजूर कर ली है जिससे उन्हें गवाहों से सवाल-जवाब करने की मंजूरी मिल गयी है। कोर्ट ने मामले में गवाहों से सशर्त पूछताछ की इजाजत दे दी है। कोर्ट ने सीबीआई के ज्वाइंट निदेशक और वित्त मंत्रालय के अधिकारी एस एस खुल्लर से भी बातचीत की इजाजत दी है। लेकिन इसके पहले उन्हें 17 दिसंबर को गवाह के तौर पहले गवाही देनी पड़ेगी। स्वामी ने इस फैसले का स्वागत करते हुए खुशी जाहिर की है।
मालूम हो कि जनता पार्टी के अध्यक्ष सुब्रमण्यम स्वामी ने चिदंबरम के खिलाफ सीबीआई जांच की मांग की थी और चिंदबरम पर आरोप लगाया था कि साल 2008 में जब चिदंबरम वित्त मंत्री थे तो उन्हें 2जी आवंटन की पूरी जानकारी थी। स्वामी के मुताबिक इस घोटाले के जनक चिंदबरम और राजा है। गौरतलब है कि ये बात केवल स्वामी की ओर से कहा जा रहा हैं जबकि सीबीआई के मुताबिक चिंदबरम दोषी नहीं है। सीबीआई का कहना था कि वह मामले को लेकर चार्जशीट दाखिल कर चुकी है इसलिए चिदंबरम के खिलाफ जांच नहीं की जा सकती। लेकिन निश्चित रूप से यह कदम चिंदबरम और सरकार दोनों के लिए बड़ा झटका है।












Click it and Unblock the Notifications