हरियाणा: बेटे को मारने वाली मां गिरफ्तार

Police
बहादुरगढ़ /झज्जर। गांव आसौदा टोडरान में विगत दिनों हुई 7 साल के मासूम बच्चे हर्ष की हत्या की वारदात को पुलिस ने हल कर लिया है। आसौदा पुलिस चौकी इंचार्ज सब इंस्पैक्टर मनोज कुमार की टीम ने हर्ष की मां मीना पत्नी परमिन्दर को गिरफ्तार कर स्थानीय अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के आदेश माननीय न्यायाधीश ने दिए। तत्पश्चात मीना को रोहतक जिला कारागार में बंद कराया गया है।

जिला पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी देवेंद्र दांगी के मुताबिक मीना ने ही 4 दिसम्बर की दोपहर बाद अपने मासूम बेटे हर्ष का चुन्नी से गला घोंटकर मार डाला था। मीना की गिरफ्तारी के बाद उसकी निशानदेही पर पुलिस टीम ने आज वह रेश्मी चुन्नी भी घर में रखे बैड में से बरामद कर ली है। उन्होंने बताया कि मीना ने खुलासा किया है कि उसकी अपने पति के साथ कई दिन से अनबन चल रही थी और 4 दिसम्बर को भी उसके पति परमिन्दर ने उसके साथ मारपीट की थी। इससे पहले भी वह अकसर मारपीट करता रहा है। देवेंद्र दांगी के मुताबिक आरोपी मीना ने बताया है कि उसका पति नशे का आदी है और नशे में उसके साथ आए रोज मारपीट होती रही है।

मारपीट से तंग आ चुकी थी मीना

मीना का कहना है कि वह इस मारपीट से बुरी तरह तंग आ चुकी थी और उसने खुद को खत्म करने की ठान ली थी। उस रोज दोपहर बाद वह काफी तनाव में थी और उसने खुदकुशी करने का मन बना लिया था लेकिन बेटे हर्ष की हत्या के बाद वह बेहद घबरा गई और आत्महत्या का साहस नहीं जुटा सकी। बेटे का गला घोंटने के बाद उसे सौफे पर ही निढाल छोड़कर मीना ने मकान को बाहर से कुंडी लगाई और पशुओं को चारा डालने के लिए चली गई। वहां से काफी देर बाद वह वापस लौटकर आई और चौबारे में जाकर देखा तो हर्ष के शरीर में कोई हलचल नहीं थी। ऐसे में मीना ने शोर मचाया कि किसी ने उसके बेटे की हत्या कर दी है।

इस संदर्भ में उसी रोज हर्ष के दादाजी सतबीर की शिकायत पर सदर बहादुरगढ़ पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 302 के अंतर्गत अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर नंबर 508 दर्ज की गई थी। जनसंपर्क अधिकारी के मुताबिक बच्चे का पोस्टमार्टम कराने के बाद बॉडी को परिजनों के सुपुर्द कर सदर पुलिस स्टेशन एचएचओ विजय सिंह दहिया की डायरेक्शन में सब इंस्पैक्टर मनोज की टीम ने तेजी से इस केस की छानबीन शुरू की।

इस दौरान परिवार के लोगों से भी पुलिस ने गहराई से बातचीत की और तमाम हालात का बारीकी से जांच किया। इंस्पैक्टर विजय दहिया ने खुद भी गांव का दौरा कर लोगों से बातचीत की। हर्ष की छोटी बहन खुशी से भी पुलिस अधिकारियों ने बातचीत की और प्यार-दुलार से सूचनाएं निकालने का प्रयास किया।

देवेंद्र दांगी के मुताबिक इस तमाम कवायद में कई प्वाइंट ऐसे रहे जिनके चलते पुलिस के शक की सूई मृतक हर्ष की मां मीना की तरफ घूम रही थी। पुलिस की जांच-पड़ताल तेजी से चल रही थी कि इसी बीच मीना ने आत्मग्लानी से भर गांव के पूर्व सरपंच महेंद्र सिंह एवं एक अन्य व्यक्ति राजसिंह के सामने अपने जुर्म का इकबाल करते हुए खुलासा किया कि उसी ने गुस्से में आकर अपने बेटे हर्ष की चुन्नी से गला घोटकर हत्या की हुई है। इसके बाद पूर्व सरपंच महेंद्र एवं राजसिंह ने पुलिस को इसके बारे में सूचित किया। तत्पश्चात मीना को आज गिरफ्तार कर लिया गया जिसने पूछताछ के दौरान अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+