हरियाणा में रैगिंग, सीनियर लड़की ने जूनियर को मारा चाकू

Ragging
कैथल। यहां के एक कॉलेज में रैंगिग का मामला सामने आया है जिसके तहत पांच छात्राओं को निलंबित कर दिया गया। हरियाणा कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट में इलेक्ट्रॉनिक एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग की छात्राओं ने द्वारा दो छात्राओं से रैगिंग करने के विरोध में मंगलवार को पीडि़त छात्राओं ने कॉलेज हॉस्टल में जमकर हंगामा किया।

प्राचार्य ने आरोपी पांचों छात्राओं को हॉस्टल से निलंबित कर मामले की जांच के लिए वरिष्ठ प्राध्यापकों की कमेटी गठित कर दी है। बताया जा रहा है कि गर्ल्‍स हॉस्टल में सोमवार रात प्रथम वर्ष की छात्रा आगरा की आकृति व निष्ठा को पांच छात्राओं ने प्रताड़ित किया। मंगलवार सुबह पीड़ित छात्राओं के साथ ही अन्य छात्राओं ने हॉस्टल के बाहर जमकर नारेबाजी की।

पीड़ित छात्राओं ने बताया कि सुषमा, अनु, गोखला, करुणा व शीतल ने उनके साथ रैगिंग की है। उन्होंने निष्ठा पर चाकू से हमला किया जो उसके हाथ पर लगा। कुछ दिनों से रात के समय पांचों छात्राएं उनके कमरे में आकर उन्हें मारपीट की धमकी देते हुए शारीरिक रूप से प्रताड़ित करती थीं। जबरदस्ती कपड़ों की धुलाई और कमरों की सफाई कराती थीं। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. डीपी गुप्ता ने बताया कि कॉलेज में रैगिंग का कोई मामला नहीं है। छात्राओं का आपसी विवाद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+