लश्कर के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रहा पाक:चिदंबरम

आतंकवादी हमले का जवाब देने के लिये समय रहते कार्रवाई करने पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि एनएसजी की हैदराबाद इकाई को एकजुट होकर हवाई जहाज तक पहुंचने में कम से कम 60 मिनट का समय लगेगा । 26-11 के हमले के बाद गृह मंत्रालय ने मुंबई, कोलकाता, चेन्नई और हैदराबाद में चार अतिरिक्त एनएसजी क्षेत्रीय केंद्र बनाने की घोषणा की थी ताकि संबंधित क्षेत्र में यथाशीघ्र पहुंचा जा सके।
वहीं भारत ने फिर दोहराया है कि पाकिस्तान सरकार आईएसआई तथा लश्कर-ए-तैयबा से लेकर अलकायदा जैसे आतंकवादी संगठनों पर लगाम कसने के मामले में आगे नहीं बढ़ रही है। गृहमंत्री पी. चिदंबरम ने कहा कि पाकिस्तान में हालात बेहतर हो सकते हैं बशर्ते वहां एक सही नागरिक सरकार हो, जो आईएसआई पर लगाम कसे, सेना एवं आईएसआई को आगे बढ़ने से रोके और उनके आतंकी ढांचे को नेस्तनाबूद करने का निर्देश जारी करे। उन्होंने कहा, आतंकवादी शिविरों का बंद होना बहुत जरूरी है।












Click it and Unblock the Notifications