बाबरी विध्वंस की बरसी पर यूपी में हाई अलर्ट

इस दौरान सीमा से आने जाने वाले लोगों की सघन तलाशी के अलावा क्लोज सॢकट कैमरों की मदद से आपराधिक तत्वों पर पैनी निगाह रखी जा रही है। इसके अलावा महिलाओं पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है, इसके लिए एसएसबी की महिला शाखा की टुकडियां तैनात की गयी हैं। सीमा क्षेत्र से लगे तुलसीपुर. जरवा, पचपेडवा, गैसड़ी और हरैया इलाकों में चल रहे मदरसों, धर्मशालाओं, शिक्षण संस्थाओं और होटलों में आने जाने वाले लोगों के पहचान पत्रों की जांच और तेज कर दी गयी है।
अयोध्या में विवादित ढांचा ढहने की बरसी और मुहर्रम एक ही दिन होने की वजह से प्रदेश सरकार ने सभी डीएम, कमिश्नर और एसएसपी को सुरक्षा व्यवस्था में कोई चूक न होने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। वहीं राहत की बात यह है कि मुहर्रम पर सरकारी छुट्टी अवकाश है, जिस कारण पुलिस प्रशासन के लिए भी थोड़ी राहत है। लखनऊ में कई कंपनी पीएसी और आरएएफ कंपनी डेरा डाल चुकी है।
वहीं अयोध्या में पुलिस के अनेक जोनल और सेक्टर अफसर तैनात किए गए हैं। वहीं रेलवे स्टेशन, बस स्टेशनों और एयरपोर्टों पर भी निगाह रखी जा रही है। प्रदेश में शांति बनाए रखने और किसी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए कई अतिरिक्त पीएसी कंपनी और आरएएफ बटालियन को तैनात किया गया है। इसके साथ ही सभी जिलों के डीएम, एसएसपी और एसपी से सतर्कता बरतने को कहा गया है।












Click it and Unblock the Notifications