माओवादियों ने उड़ाई रेल लाइन, मृतकों की संख्या हुई ग्यारह

दूसरी तरफ, लातेहार जिले के पुलिस सूत्रों ने बताया कि माओवादियों के एक अन्य समूह ने हेहेगड़ा और छिपादोहर स्टेशनों के बीच रेलवे लाइन को उड़ा दिया। माओवादियों के शीर्ष नेता किशनजी की मौत के बाद आहूत इस बंद से कई घंटो पहले माओवादियों ने झारखंड विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और निर्दलीय सांसद इंदर सिंह नामधारी के काफिले पर हमला किया था। हमला लातेहार जिले के लाडू मोड़ इलाके में आईईडी से किया गया था।
झारखंड में चतरा के सांसद इंदर सिंह नामधारी पर शनिवार शाम लातेहार में नक्सलियों ने घात लगाकर हमला किया। इसमें वह बाल-बाल बच गए लेकिन उनके पीछे चल रही पुलिस की गाड़ी हमले की चपेट में आ गई। इस हमले में 6 जवानों समेत 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हमले में 6 सुरक्षाकर्मी घायल हैं।












Click it and Unblock the Notifications