उपचुनावों में कांग्रेस की बल्ले-बल्ले, भाजपा को झटका

बेल्लारी उपचुनाव में जीत दर्ज कर श्रीरामुलु ने दिया भाजपा को झटका
भाजपा छोड़ कर स्वतंत्र उम्मीदवार के तौर पर कर्नाटक के बेल्लारी ग्रामीण विधानसभा क्षेत्रा के उपचुनाव में खड़े हुए पूर्व मंत्री बी श्रीरामुलु ने आज 46 हजार मतों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की। जेल में बंद पूर्व मंत्री और खनन दिग्गज जी जनार्दन रेड्डी के करीबी 40 वर्षीय श्रीरामुलु को 74 हजार 527 मत मिले। उन्होंने डी सदानंद गौड़ा के मंत्रालय में मंत्री पद नहीं दिए जाने के विरोध में अगस्त में विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। कांग्रेस उम्मीदवार बी रामप्रसाद 27 हजार 737 मतों के साथ दूसरे स्थान पर रहे, जबकि भाजपा उम्मीदवार पी. गडीलिंगप्पा को सिर्फ 17 हजार 366 मत मिले और वह तीसरे स्थान पर रहे। कांग्रेस उम्मीदवार बी.रामप्रसाद 27 हजार 737 मतों के साथ दूसरे स्थान पर रहे।
रेणुका में लहराया बीजेपी का झंडा
हिमाचल प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा ने रेणुका (आरक्षित) विधानसभा सीट कांग्रेस से छीन ली है। रेणुका विधानसभा सीट पर भाजपा, नालागढ़ में कांग्रेस जीतीं रेणुका सीट पर भाजपा के हृदयराम ने कांग्रेस के विनय कुमार को 3,526 मतों से हराया। राम को 20,804 वोट और उनके प्रतिद्वन्द्वी को 17,278 वोट मिले। कांग्रेस ने रेणुका सीट पर छह बार विधायक चुने गए प्रेम सिंह के पुत्र विनय कुमार को प्रत्याशी बनाया था।
नालागढ़ में कांग्रेस का परचम
रेणुका में भले की कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा हो मगर नालागढ़ में कांग्रेस ने भाजपा को करारी शिख्शत दी है। मालूम हो कि नालागढ़ भाजपा की परंपरागत सीट है। नालागढ़ सीट पर कांग्रेस के लखविंदर सिंह राणा ने भाजपा की गुरनाम कौर को 1598 मतों से हराया। सीधे मुकाबले में उन्हें 28,797 मत और उनकी एकमात्र प्रतिद्वन्द्वी गुरनाम कौर को 27,199 मत मिले।
रतिया में 30 साल बाद जीती कांग्रेस, हजकां ने आदमपुर सीट पर कब्जा कायम रखा
हिसार लोकसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में झटका खाने के बाद आज हरियाणा में सत्तारूढ़ कांग्रेस को उस समय राहत मिली जब उसने करीब 30 साल बाद रतिया विधानसभा सीट पर विजय हासिल की। इसके साथ ही कांग्रेस को विधानसभा में अपने दम पर बहुमत हासिल हो गया है। हालांकि एक अन्य सीट के लिए हुए उपचुनाव में हरियाणा जनहित कांग्रेस को जीत मिली। प्रदेश में कांग्रेस के विधायकों की संख्या बढ़कर 46 हो गयी है जबकि इनेलोद के 30 और भाजपा के चार विधायक हैं।
हजकां, बसपा और शिरोमणि अकाली दल के पास एक एक विधायक हैं जबकि सात विधायक निर्दलीय हैं। रतिया सीट के लिए हुए उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार जरनैल सिंह ने विपक्षी दल इनेलोद प्रत्याशी सर्फी देवी को 12,703 मतों से पराजित कर दिया। सिंह को 65,071 मत मिले जबकि सर्फी देवी को 52,368 मत मिले। भाजपा के महावीर प्रसाद को तीसरा स्थान मिला।
कांग्रेस ने करीब 30 साल के बाद यह सीट जीती है। इसके पहले 1982 में नेकीराम ने कांग्रेस टिकट पर यहां से कामयाबी हासिल की थी। उसके बाद यह सीट गैर कांग्रेसी दलों के पास ही रही। सितंबर में इनेलोद विधायक ग्यान चंद ओध के निधन के कारण इस सीट पर उपचुनाव कराया गया। पार्टी ने उनकी पत्नी सर्फी को उम्मीदवार बनाया था
उमरकोट में बीजेडी के सुभाष गोंड जीते
उड़ीसा में सत्ताधारी बीजेडी के सुभाष गोंड ने उमरकोट विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में जीत दर्ज की है। उन्होंने बीजेपी के धर्मू गोंड 21,061 वोटों से हराया। सुभाष को 54,713 वोट मिले, जबकि धर्मू को 33, 652 वोट मिले।
लौकहा विधानसभा उपचुनाव मतगणना के दसवें दौर में जदयू प्रत्याशी आगे
बिहार के मधुबनी जिले के लौकहा विधानसभा क्षेत्रा के लिए हुए उपचुनाव की आज जारी मतगणना में जदयू प्रत्याशी सतीश कुमार दसवें दौर की गिनती के बाद राजद उम्मीदवार मुख्तार अहमद से 10310 मतों से आगे चल रहे हैं। लौकहा विधानसभा उपचुनाव के आज जारी मतगणना में अब तक के प्राप्त रूझान के अनुसार, जदयू प्रत्याशी सतीश कुमार राजद उम्मीदवार मुख्तार अहमद से 10310 मतों से आगे हैं। मतगणना के दसवें दौर तक सतीश कुमार को 34208 मत और राजद उम्मीदवार मुख्तार अहमद को 23898 मत प्राप्त हो चुके हैं।
बिहार के पंचायती राज मंत्री और स्थानीय जदयू विधायक हरिप्रसाद साह के आकस्मिक निधन के कारण यह विधानसभा सीट रिक्त हुई थी। प्रदेश में सत्तारुढ़ जदयू पार्टी ने दिवंगत विधायक साह के पुत्रा सतीश कुमार को टिकट दिया था। कांग्रेस ने अपने पुराने कार्यकर्ता रामसुंदर तरैत को टिकट दिया है वहीं राजद ने डॉ मुख्तार अहमद को अपना उम्मीदवार बनाया है।
अन्य प्रमुख उम्मीदवारों में माकपा के सत्यनारायण यादव, समाजवादी जनता दल डेमोक्रेटिक के तजम्मुल हुसैन और समाजवादी पाटर्ी के रुपेश कुमार शामिल हैं। एक महिला सहित सात निर्दलीय प्रत्याशी लौकहा उपचुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। जदयू बीते दो विधानसभा चुनाव से इस सीट पर विजयी होती आयी है।












Click it and Unblock the Notifications