भड़काऊ भाषण देने पर वरूण गांधी को सुप्रीम कोर्ट की नोटिस

यह पहली बार नहीं है, इससे पहले भी वीएम सिंह ने वरूण गांधी के खिलाफ याचिका दायर की थी मगर सुप्रीम कोर्ट ने उसे ठुकरा दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने दूसरी याचिका पर गौर करते हुए यह नोटिस दिया है। वीएम सिंह ने मांग की है कि वरुण गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द कर दी जाये क्योंकि उन्होंने भड़काऊ भाषण देकर दो समुदायों के बीच दुश्मनी पैदा करने की कोशिश की। तीन महीने के अंदर सुप्रीम कोर्ट में इस मामले में सुनवाई होगी।
मालूम हो कि वरूण गांधी पर यह आरोप लगाया गया है कि उन्होंने भागवद गीता के नाम पर हिन्दुओं से अपने लिए वोट मांगे ताकि भारतीय मुसलमान एक और पाकिस्तान नहीं बना सकें। वरिष्ठ अधिवक्ता ने तर्क दिया कि उच्च न्यायालय ने इन मुद्दों पर उचित ध्यान नहीं दिया और इस पर जोर दिया कि यदि कथित भाषण दिए भी गए हैं तो ये नामांकन के चरण से पहले दिए गए और इसलिए जन प्रतिनिधित्व कानून के तहत अयोग्यता का मामला नहीं बनता।












Click it and Unblock the Notifications