नाटो पर जवाबी हमले को तैयार पाकिस्‍तान: सेना प्रमुख

Pakistan Army Chief Gen Ashfaq Parvez Kayani
दिल्‍ली। पाकिस्‍तान पर हो रहे नाटो हमलों से पाकिस्‍तान बुरी तरह बौखला गया है। पाकिस्‍तान के सेना प्रमुख जनरल अशफाक परवेज कयानी ने पाकिस्‍तानी सेना को आदेश दिया है‍ कि अब अगर नाटो सेना ने हमला किया तो उस पर जवाबी कार्रवाई करे। जिसके लिए पाक सेना प्रमुख ने अपनी सेना को पूरी आजादी दे दी है। गौरतलब है कि पाकिस्‍तान पर नाटो सेना के 2 हमले हो चुके हैं। पहले हमले में पाकिस्‍तान के 28 सैनिक मारे गए थे। जबकि दूसरे हमले में पाकिस्‍तान के 2 नागरिक मारे गए थे।

पाकिस्‍तानी समाचार पत्र 'डॉन' के मुताबिक सेना प्रमुख ने अपने सैनिकों को यह आदेश दिया है कि अगर उन पर हमला होता है तो हमलावर आसानी से बचकर न जाए। उन पर जवाबी हमला किया जाए। सेना प्रमुख ने यह भी कहा है कि अ‍ब अगर उनके देश पर नाटो सेना का हमला हुआ तो हम इसका करारा जवाब देंगें। चाहें इसके लिए हमें कितनी भी बड़ी कीमत क्‍यों न चुकानी पड़े। पाकिस्‍तानी सेना प्रमुख के इस बयान के बाद पाकिस्‍तान और अमेरिका के बीच संबंध आखिरी दौर में पहुंच गए हैं।

नाटो सेना को जवाब देने के लिए पाकिस्‍तान ने सीमा पर तोपें तैनात कर दी हैं। यानि अब पाकिस्‍तान ने नाटो सेनाओं के खिलाफ आर-पार की लड़ाई लड़ने का फैसला कर लिया है। उधर अमेरिका ने भी पाकिस्‍तान को भी हद में रहने की चेतावनी दी है। अब देखना है कि अगर पाकिस्‍तान नाटो सेना पर जवाबी कार्रवाई की तो यह कदम उसके लिए घातक भी साबित हो सकता है। अमेरिका भी पाकिस्‍तान के इस दुस्‍साहस का जरूर जवाब देगा। आतंकवाद के खिलाफ दोहरा मापदंड अपनाने वाला पाकिस्‍तान अब अपने ही जाल में फंसता हुआ दिखाई दे रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+