बसपा के पूर्व मंत्री से वसूली जाये घोटाले की रकम: अखिलेश

Samajwadi Party state president Akhilesh Yadav
लखनऊ। वित्तीय अनियमितताओं के कारण अंबेडकर ग्रामीण विकास राज्य मंत्री पद से हटाये गये रतन लाल अहिरवार के कथित अन्य घोटालों की विपक्षी दलों ने उच्च स्तरीय जांच करवाने की मांग की है। विपक्ष ने अहिरवार घोटाले की राशि की जल्द वसूली की मांग भी की है। सबसे पहली मांग अखिलेश यादव ने की है।

समाजवादी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री मायावती के मंत्रिमंडल के अधिकतर मंत्री भ्रष्ट हैं और उन्होंने सरकारी जमीन पर कब्जा किया हुआ है। भ्रष्टाचार और जमीन कब्जे के मामले में तो पूरे मंत्रिमंडल को बर्खास्त किया जाना चाहिये। अखिलेश यादव ने कहा कि बसपा के कई मंत्री भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। उन्होंने कहा कि राज्यपाल बी.एल.जोशी को बसपा की इस सरकार को बर्खास्त करने में ज्यादा समय नहीं लगाना चाहिये।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने कहा कि हटाये गए मंत्री को जेल भेजा जाना चाहिये क्योंकि राशि की वसूली कोई बडी सजा नहीं है। मंत्री ने आपराधिक कृत्य किया है इसलिये उसका सही स्थान जेल ही है। उन्होंने कहा कि लोकायुक्त की जांच रिपोर्ट के बाद पांच मंत्रियों को बर्खास्त किया गया है। लोकायुक्त 17 और मंत्रियों के खिलाफ जांच कर रहे हैं। मुख्यमंत्री समेत मंत्रिमंडल के अधिकतर सदस्य भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। हटाए गये मंत्रियों द्वारा की गयी वित्तीय अनियमितताओं की उच्च स्तरीय जांच भी होनी चाहिये।

वहीं कांग्रेस प्रवक्ता वीरेन्द्र मदान ने भी अहिरवार पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता ऐसे लोगों को आगामी विधानसभा चुनाव में सबक सिखायेगी। ज्ञात हो कि मायावती ने लोकायुक्त की जांच रिपोर्ट के बाद पांच मंत्रियों को हटाने के अलावा राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन (एनआरएचएम) में हुये घोटाले तथा परिवार कल्याण विभाग के दो मुख्य चिकित्सा अधिकारी और एक उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी की हत्या मामले में भी बाबू सिंह कुशवाहा और अनंत कुमार मिश्र को मंत्रिमंडल से हटा दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+