दिल्ली: गाड़ी टकराने पर पत्रकार बौराया, कर दी फायरिंग

रोडरेज की यह घटना दोपहर करीब दो बजे की है। अरुण अंधेरिया मोड़ से वसंतकुंज की तरफ जा रहा था। महिपालपुर रोड पर किशनगांव से पहले चर्च के पास उसकी एस्टीम कार जगबीर की आई-10 कार से टच हो गई। उसकी कार में थोड़ा सा डेंट आ गया था। इस पर आगबबूला अरुण कुमार ने अपनी 9 एमएम की लाइसेंसी रिवाल्वर से तीन राउंड फायर कर दिए। एक गोली व्यवसायी की बेल्ट से टकराते हुए वापस आ गई। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी।
दक्षिण दिल्ली जिला पुलिस उपायुक्त छाया शर्मा ने बताया पुलिस को सूचना मिली कि महिपालपुर स्थित फोर्टीज अस्पताल के पास रोड रेज की घटना हुई है। जानकारी पर वसंत कुंज थाने की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। वहां मौजूद गुड़गांव निवासी जगबीर सिंह मलिक ने बताया कि वह कार से अपने परिवार के साथ बेटी की सगाई में जा रहे थे। जैसे ही उन्होंने किशनगढ़ जाने के लिए अपनी कार यू टर्न पर मोड़ी। पीछे से तेज गति से आ रही आइटेन कार ने उनकी कार में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों ने रोड के किनारे अपनी कार रोक दी।
जगबीर सिंह ने जब नाराजगी जताई तो अरुण उनके साथ गाली-गलौज करने लगा। बाद में आरोपी ने पिस्टल निकाल तीन गोली जगबीर पर दागी। एक गोली शिकायतकर्ता की बेल्ट की बकलेट को छूटी हुई निकल गई। उन्होंने कार का नंबर पुलिस को दे दिया। घटना व कार की जानकारी के बाद वसंतकुंज दक्षिण जिला थाने के एसएचओ गगन भाष्कर ने दबिश देकर आरोपी अरुण कुमार पांडेय को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से तीन कारतूस के खाली खोखे बरामद कर लिए हैं और उसकी रिवाल्वर को जब्त कर लिया है। पुलिस के अनुसार इस मामले में प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications