सरकार ने मारी पलटी, ग्रुप सी कर्मचारी लोकपाल दायरे से बाहर!

मालूम हो कि बुधवार को लोकपाल के मसले पर स्टैंडि़ग कमेटी की आखिरी बैठक थी। कल के बैठक के बाद यह बताया गया था कि कुछ दिन में रिपोर्ट फाइनल पर कमेटी अपनी सिफारिश सरकार को सौंप देगी। मगर गुरुवार की सुबह फिर से कमेटी से सदस्यों के पास संदेश भेजा गया और कहा गया कमेटी के कुछ सदस्यों ने कहा है कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि ग्रुप सी में कौन-कौन से कर्मचारी आते हैं इसलिए उन्होंने गलती से इन कर्मचारियों को लोकपाल के दायरे में लाने का समर्थन कर दिया था। वे अपने इस निर्णय को वापस लेना चाहते हैं। इसके लिए आज दोबारा बैठक हुई।
बैठक में कांग्रेस के सदस्यों ने ग्रुप सी कर्मचारियों को लोकपाल से बाहर करने की मांग की जबकि बीजेपी, सीपीएम और आरएसपी ने इसका विरोध किया। बाद में विरोध खारिज कर दिया गया और कांग्रेस सदस्यों की मांग मान ली गई। स्टैंडिंग कमेटी के इस कदम से साफ हो गया है कि सरकार ने अन्ना हजारे के आंदोलन के दौरान लोकसभा द्वारा मंजूर उनकी तीनों मांगों को नकार दिया है।












Click it and Unblock the Notifications