सस्ता पेट्रोल चाहिए तो पाकिस्तान जाओ

हमारे इन पड़ोसी देशों की अर्थव्यवस्था भारत से कहीं कमजोर है। इन तीनों देशों में पेट्रोल की खपत भारत के मुकाबले कहीं कम होती है। अब अगर पेट्रोल की सबसे ज्यादा खपत करने वाले अमेरिका की बात करें तो वहां भी इसके दाम भारत से कम हैं। अमेरिका में इस समय पेट्रोल की कीमत 44.88 रुपए प्रति लीटर है। ब्रिटेन जरूर इस मामले में भारत से आगे है जहां पेट्रोल की कीमत 100 का आंकड़ा भी पार कर गई हैं। वहां एक लीटर पेट्रोल खरीदने के लिए लोगों को 104.60 रुपए खर्च करने पड़ते हैं।
भारत में पिछले 6 महीनों में पेट्रोल की कीमतों में रिकॉर्डतोड़ बढ़ोत्तरी हुई है। जिसके बावजूद तेल कंपनियां घाटे में चल रही हैं। भारत में राज्य अपने हिसाब से पेट्रो पदार्थों पर वैट और कई तरह के टैक्स लगाते हैं जिससे इसकी कीमत बढ़ जाती है। पेट्रोलियम राज्य मंत्री आरपीएन सिंह ने राज्यसभा में एक लिखित सवाल के जवाब में कहा है कि पेट्रोल की कीमतों में हाल ही में 2.22 रुपए प्रति लीटर की कमी के बावजूद भी इसके दाम पड़ोसी देशों से ज्यादा है। पेट्रोल पर इस समय 14.78 रुपए प्रति लीटर राज्यकर लग रहा है।












Click it and Unblock the Notifications