पिता ने बेटे को वॉशिंग मशीन में डालकर किया मौत के हवाले

इस मामले में आरोपी की पत्नी और मारे गए युवक की मां को भी इस अपराध को रोकने में नाकाम रहने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। ऐसा कहा जा रहा है कि क्रिस्टोफ ने अपने बेटे बास्टिन के कपड़े उतार कर उसे मशीन में रख दिया और बाद में कुछ मिनटों तक मशीन चला दी। पुलिस ने बताया कि बच्चे की मौत सिर में लगे जख्मों से हुई। क्रिस्टोफ के पड़ोसियों ने बताया कि वह इस बच्चे को नहीं चाहता था और कई बार उसे अलमारी में बंद भी किया था।
गिरफ्तार किए गए क्रिस्टोफ का कहना है कि वह अपने बेटे को मारना नहीं चाहता था। वह उसे गलती के लिए सजा देना चाहता था। जिस वजह से उसे वॉशिंग मशीन में बंद कर दिया। अचानक ही इसमें गिरने की वजह से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अभी इस मामले की जांच की जा रही है कि आखिर एक पिता ने ही अपने बेटे की हत्या क्यों की।












Click it and Unblock the Notifications