यूपी के सुल्तानपुर शहर का राजनीतिक इतिहास

कांग्रेस का गढ़ समझे जाने वाले सुल्तानपुर के अमेठी, जगदीशपुर, सदर, चांदा, जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, गौरीगंज, कादीपुर, इसौली और लंबुआ चुनावी क्षेत्र है। इसी शहर के अमेठी तहसील से कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी सांसद है जबकि सुल्तानपुर पर संजय सिंह का कब्जा है। लेकिन फिर भी यहां विकास के नाम पर काम शून्य है। जो चीजें यहां सफल हैं उसके पीछे पुराने राजनेताओं का हाथ है ना कि आज के नेताओं का। यहां के भी वोट बैंक जातिवाद पर बंटे हुए है। जो कि इस शहर के विकास में सबसे बड़ा रोड़ा है।
लंबे समय से कांग्रेस का गढ़ रहा सुल्तानपुर में विकास की बात करें तो मोहल्लों और गांव में सड़कें तो बनीं लेकिन जल निकासी का सही उपाय नहीं हो पाया। इसलिए आज भी बारिश के दिनों में शहर की स्थिति जरूरत से ज्यादा खराब हो जाती है। यहां मौजूद सुगर मिल की हालत काफी दयनीय है। कुटीर उद्योग के नाम पर भी यहां केवल कागजों पर ही प्रगति है। बिजली की समस्या से जूझ रहे सुल्तानपुर को आज भी एक नये सवेरे का इंतजार है।












Click it and Unblock the Notifications